रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान में बड़ी सफलता मिली है। परसाबाजार थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अक्टूबर की संध्या में परसाबाजार थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध टेम्पो को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान टेम्पो में सवार एक व्यक्ति के पास से 2 देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: सुश्री शैलजा, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना



