लूट की बड़ी योजना पुलिस ने किया विफल, 5 बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

समस्तीपुर से अरविंद कुमार

समस्तीपुर जिला पुलिस द्वारा लूट की योजना को किया गया विफल तथा 05 वांछित एवं पेशेवर अपराधकर्मी को पिस्तौल एवं गोली वगैरह के साथ किया गया गिरफ्तार!

तकनिकी / मानवीय सूचना मिली कि मुफ्फसिल थानान्र्तगत दुधपुरा जेल के पीछे कुछ पेशेवर अपराधकर्मी समस्तीपुर एवं वैशाली जिला में लूट की घटनाओं को कारित करने के फिराक में है तथा योजना बनाने हेतु अवैध आग्नेयास्त्र के साथ एकत्रित हुए है। आसूचना के तत्काल सत्यापन / वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देशन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, समस्तीपुर के नेतृत्व में तत्काल छापेमारी टीम का गठन किया गया।

आसूचना संग्रह करते हुए थानाध्यक्ष मुफ्फलिस एवं डी०आई०यू० के द्वारा एकत्रित स्थान पर पहुँचकर गिरफ्तारी / बरामदगी हेतु घेराबंदी कर 05 अपराधकर्मी को पकड़ा गया। 04 अन्य अपराधकर्मी झाड़ एवं अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये। गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया है, इनलोगों के द्वारा अपना-अपना अपराध स्वीकार किया गया है और भविष्य में लूट की घटना कारित करने हेतु योजना बनाने हेतु एकत्रित होने की बात बतायी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में देशी पिस्तौल-02, जिंदा कारतूस-20 एवं मोबाईल-04 बरामद किया गया। ये सभी पेशेवर अपराधकर्मी है, इनका अपराधिक इतिहास सीमावर्ती थाना से पता लगाया जा रहा है। अभियुक्तों के गिरफ्तारी एवं अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार अपराध कर्मियों का नाम और पता-

1-दीपक कुमार उर्फ डॉक्टर पिता विलियम कुमार ग्राम भटवन वार्ड नं0-10 थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर!

2-चंदन कुमार उर्फ दीपक पिता रामदयाल सिंह ग्राम बसढिया वार्ड नं0-10 थाना दलसिंहसराय जिला समस्तीपुर!

3-मोद रहमतुल्ला नाइक साहब पिता मोद इसाक ग्राम चानूर धर्मपुर वार्ड नाम0-02 थाना मुफस्सिल जिला समस्तीपुर अग्या दिहास-

1-नगर थाना कांड सं0-169/16, दिनांक-13.06.2016, धारा-414 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए. 26, 35 शस्त्र अधि०

4-मो० तालिब पिता मो० कलीम साह ग्राम हसनपुर ओस्ती वार्ड नं0-08 थाना महुआ जिला वैशाली

अपराधिक इतिहास-
1- महुआ थाना (वैशाली) कांड स0-585/20, दिनांक-28.12.2020, धारा-08,20,21,22,23 NDPS ACT

5-राहुल कुमार पिता चन्द्रप्रकाश पाल ग्राम रामपुर दुधपुरा वार्ड नं0-04 थाना मुफ्फसिल जिला समस्तीपुर

अपराधिक इतिहास-
1- मुफ्फसिल थाना कांड स0-497/23, दिनांक-08.11.2023, धारा-341,323,354 (बी), 506,34 भा०द०वि० एवं 08
पॉक्सो एक्ट

बरामदगीः-
1-देशी पिस्तौल-02
2-जिंदा गोली-20
4-मोबाइल-04
5-नगद-32,400 रूपया

Join us on: