:- रवि शंकर अमित!
प्रधानमंत्री जी के पिताजी के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी पर श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और श्री राहुल गांधी माफी मांगें :- मुख्यमंत्री
पटना, 25 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पिताजी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दिखाता है कि कॉग्रेस पार्टी और श्री राहुल गांधी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के परिवार के प्रति दुर्भावना दिखाने का प्रयास करते हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री राहुल गांधी जी प्रधानमंत्री जी के पिताजी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करने को लेकर तुरंत माफी मांगे। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से अपराध है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के परिवार के प्रति इस तरह की दुर्भावना के साथ आप राजनीति कर रहे हैं।




