आधा दर्जन अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, आभूषण दुकान में बड़ी लूट की घटना को दिया अंजाम!

SHARE:

बेगूसराय से शंखनाद के लिये बबलू राय के साथ रवि शंकर की रिपोर्ट!

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया है! आधा दर्जन बाइक सवार अपराधियों ने फुलवरिया थाना क्षेत्र के दीन दयाल रोड स्थित मां पार्वती ज्वेलर्स में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है! मिली जानकारी के अनुसार 3 बाइक पर सवार आधा दर्जन अपराधी मौके पर पहुंचे और सर्वप्रथम सोने चांदी की दुकान में घुसकर दुकानदार भावेश कुमार को बंधक बना लिया!  और गाली गलौज व मारपीट करने लगे! अपराधियों के चंगुल से भावेश कुमार किसी तरह अपनी जान बचाकर दुकान से बाहर भागे, और जोर जोर से शोर मचाने लगे, लेकिन दुकान के बाहर मौजूद चार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, और दुकान के अंदर दो अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी! दुकानदार ने बताया कि दुकान में मौजूद लगभग 200 ग्राम के सोने के आभूषण एवं 2 किलो चांदी के आभूषण सहित एक लाख नगद रूपये भी लूट लिया!
और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए!
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 8 खोखे भी बरामद किए!  लेकिन जिस तरह से दिनदहाड़े सरेआम इस घटना को अंजाम दिया गया है, वह पुलिस की गश्ती व पुलिसिंग पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है!  ऐसे में कहा जा सकता है कि बेगूसराय में अपराधियों के मन से पुलिस का भय,बिल्कुल ही खत्म हो चुका है, और अपराधी सरेआम बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे!  लोगों का आरोप है की सूचना के बावजूद भी काफी समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची! अगर  समय पुलिस मौके पर पहुंच जाती तो अपराधियों की गिरफ्तारी संभव हो सकती थी।

Join us on: