नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट!
बड़ी खबर बिहार के नालंदा से सामने आ रही है जहाँ शराब माफियाओ का दुस्साहस सामने आया है, शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर ना सिर्फ हमला किया बल्कि सीधा फायरिंग की है, इस गोलीबारी में एक गोली सिपाही को लगी, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई,मृतक की पहचान कॉन्स्टेबल अजीत कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पटना मुख्यालय की एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप झारखंड से नालंदा लाई जा रही है।शराब से लदी गाड़ी नवादा जिले के खराट मोड़ से आगे बढ़ी थी।उस वक्त पटना से पहुँची पुलिस टीम ने राजगीर उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर और स्थानीय टीम के साथ मिलकर शराब तस्करों का पीछा करना शुरू किया।पावापुरी-गिरियक इलाके में हाईवे पर चलती गाड़ी में गोली चलाई गई, जो पीछे बैठे कॉन्स्टेबल अजीत कुमार को लगी। अजीत कुमार नालंदा के हिलसा के रहने वाले थे।फिलहाल घटना की जांच चल रही है वही इस घटना को अंजाम देकर शराब तस्करों ने पुलिस और उत्पाद टीम को खुली चुनौती दी है।




