रिपोर्ट – अमित कुमार
राजद से राज्यसभा सांसद संजय यादव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क मुख्यालय में भारत का पक्ष रखा। उन्होंने UNGA की दूसरी समिति में सूचना व संचार तकनीक, वैश्वीकरण और अंतरराष्ट्रीय प्रवास पर हुई संयुक्त चर्चा में हिस्सा लिया।
संजय यादव ने 3 बड़े बिंदुओं पर भारत का रुख स्पष्ट किया।
पहला – AI और नई तकनीकें Digital Divide को कम करें। इसके लिए भारत के Digital Public Infrastructure के अनुभव का लाभ उठाया जाए, ताकि वित्तीय समावेशन और सार्वजनिक सेवा वितरण को आगे बढ़ाया जा सके।
दूसरा – विकासशील देशों के लिए व्यापार, इनोवेशन और वैल्यू चेन में समान अवसर सुनिश्चित हों और वैश्विक आर्थिक फैसलों में उनकी बेहतर भागीदारी हो।
तीसरा – सुरक्षित और व्यवस्थित प्रवास को बढ़ावा देना। उन्होंने प्रवास शिकायतों के समाधान के लिए भारत के ‘मदद’ MADAD पोर्टल, स्किलिंग प्रोग्राम, प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन और द्विपक्षीय माइग्रेशन समझौतों का जिक्र किया। साथ ही आसान और इंटरऑपरेबल डिजिटल पेमेंट सिस्टम से रेमिटेंस की लागत कम करने पर जोर दिया।



