ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लड़कियां मुक्त!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

बिहार के भोजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भोजपुर पुलिस ने ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए धोबहाँ थाना क्षेत्र के बगईचा इलाके में छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने 12 लड़कियों को मुक्त कराया है। आरोप है कि इन लड़कियों को अलग-अलग जगहों से लाकर जबरन नर्तकी का काम कराया जा रहा था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है।

वीओ: मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धोबहाँ थाना क्षेत्र के बगईचा इलाके में कुछ लड़कियों को जबरन नर्तकी का काम कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत छापेमारी की और 12 लड़कियों को मुक्त कराया।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार पासवान भी शामिल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच जारी है। अब यह देखना होगा कि जांच के दौरान इस कथित मामले से जुड़े और कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।

Join us on: