सड़क किनारे मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी, जाँच और पहचान में जुटी पुलिस!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पेगा रोड में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर जैसे ही आसपास के लोगों को मिली, मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

युवक की मौत कैसे हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मामला हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से जुड़ा है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है और शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Join us on: