पटना से अमित कुमार रिपोर्ट
सीतामढ़ी में हुए हाफ एनकाउंटर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो बचेगा नहीं।
संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संकल्प है कि अपराधी को पाताल से भी ढूंढ कर निकाला जाएगा। तीनों अपराधी हत्या के आरोपी थे, जिनका हाफ एनकाउंटर हुआ है।
उन्होंने कहा कि अपराधियों ने पुलिस पर गोली चलाने का काम किया था और पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई है।



