:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ दानापुर मंडल रेल के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से एक महिला रेल यात्री को जहर खाने के बाद गंभीर हालत में ट्रेन से नीचे उतारा गया और रेल पुलिस की महिला कांस्टेबल ने जल्दबाजी में महिला को बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया, महिला रेल यात्री पारिवारिक कलह से तंग आकर जहर खाई थी महिला की पहचान खगड़िया जिला के हरिपुर गांव के विभूति सिंह की पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है बाद में पता चला कि महिला तीन बच्चे की मां है और पति से उसकी नहीं बन रही है और कुछ दिनों से वह तीनों बच्चों को बंगाल के जामताड़ा में छोड़कर अपने मायके में रह रही थी किसी काम से पटना की ओर जा रही थी तभी रास्ते में बरौनी रेलवे स्टेशन के पास जहर खाली रेल यात्रियों के द्वारा आरपीएफ को मामले की जानकारी दी गई तब तक ट्रेन मोकामा से खुल चुकी थी और महिला को यात्रियों ने बाढ़ रेलवे स्टेशन पर उतार दिया घटना की जानकारी मिलते ही बख्तियारपुर आफ के दरोगा चक्रपाणि अस्पताल पहुंचकर महिला का जायजा लिया और परिजनों को इसकी सूचना दी फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है और स्थिति अभी खतरे से बाहर नहीं है ऐसी स्थिति में रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल बख्तियारपुर की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गईहै/
Byte –सुनीता कुमारी महिला सिपाही रेल पुलिस बाढ़
02- चक्रपाणि दरोगा रेलवे सुरक्षा बल बख्तियारपुर/



