ललन सिंह ने अनंत सिंह को दिया क्लीनचिट, बोले ये क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह ने अनंत सिंह को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह ने पार्टी के साथ बने रहने का आश्वासन दिया है और कोई सार्वजनिक बयान नहीं देंगे।


ललन सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा द्वारा उनसे बातचीत करने के बाद, उन्होंने खुद अनंत सिंह से बात की।

अनंत सिंह की कुछ शिकायतें और मुद्दे हैं। जब उनकी सरकार पर अविश्वास प्रस्ताव आया था, तब उन्होंने जदयू नेताओं के आग्रह पर सरकार का समर्थन किया था क्योंकि वे नीतीश कुमार का सम्मान करते हैं।

अनंत सिंह का कहना है कि चुनाव के दौरान उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया गया था। उन्होंने अपनी शिकायतें पार्टी बैठक में भी रखी थीं, लेकिन उस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ललन सिंह ने उनसे अनुरोध किया कि वे पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए कोई सार्वजनिक बयान न दें। इस पर अनंत सिंह ने सहमति जताई है कि वे मीडिया में कोई बयान नहीं देंगे और पार्टी के साथ बने रहेंगे।

बाइट : ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री

Join us on: