पटना- मोकामा में नव निर्मित डबल ट्रैक  रेल पुल से ट्रेनों का परिचालन आरंभ!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

दानापुर मंडल के मोकामा- बरौनी रेल खंड पर राजेंद्र पुल के समानांतर बने नये डबल ट्रैक मेगा रेल पुल पर ट्रेनों का परिचालन शुरु हो गया है। रविवार की मध्य रात्रि को पहले मालगाड़ी का परिचालन कराया गया। तत्त्वश्चात महानंदा एक्सप्रेस को इस नये रेल पुल से चलने वाली पहली सवारी गाड़ी का तगमा हासिल हुआ। महानंदा एक्सप्रेस का परिचालन होते ही इस नये पुल से ट्रेनों के आवागमन का सिलसिला भी शुरु हो गया है। नये डबल ट्रैक रेल पुल पर ट्रेनों के परिचालन शुरु होने से यात्रियों समेत स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। वहीं रेल परामर्श दात्री समिति के सदस्य सह स्थानीय मुखिया शशि शंकर शर्मा ने कहा कि “इससे ना सिर्फ उत्तर और मध्य बिहार का सांस्कृतिक, सामाजिक, और आर्थिक संबंध, और अधिक मजबूत होगा बल्कि, पुर्वोत्तर के सभी 7 राज्यों के निवासियों के लिये भी नई दिल्ली, उत्तर या दक्षिण भारत की यात्रा में समय का काफ़ी बचत होगा! साथ ही साथ सामरिक दृष्टिकोण से भी ये सेतु मील का पत्थर साबित होगा!
उल्लेखनीय है की इस सेतु के चालू होने से हाथीदह जंक्शन का महत्व और अधिक बढ़ गया है, लिहाजा,
रेल परामर्श दात्री समिति के सदस्यों ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिये दानापुर DRM श्री बिनोद कुमार को मांगपत्र सौंपा है, जिस पर उन्होंने सकारात्मक रूप से आश्वस्त भी किया है!

Join us on: