परिधि की ओर से चलाया गया “कोरोना के विरुद्ध पहल” कार्यक्रम!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

मंगलवार को सामाजिक सांस्कृतिक संस्था परिधि की ओर से कोरोना के विरुद्ध पहल कार्यक्रम चलाया गया ।इस अवसर पर परिधि ने जापानी संस्था JICA और NACDIP के सहयोग से मास्क और नेलकटर का वितरण भी किया । जीका के सहयोग से “अच्छी आदतें ” नाम से अभियान देश भर में चल रहा है । कोरोना ही नहीं कई बीमारियों का सम्बंध साफ सफाई से है। आज परिधि ने कोरोना विरोधी अभियान लाजपत नगर दाऊद बाट , यतीमखाना, काजवलीचक और दलित बस्ती भीखनपुर गुमटी नम्बर दो में चलाया । इस अवसर पर परिधि के निदेशक उदय ने कहा कि विजयी होना मनुष्य का फितूर है , मनुष्य लगातार विपत्तियों और बीमारियों पर विजयी होते रहा है । बहुत जल्द ही हम कोरोना पर काबू पा लेंगे ,लेकिन हमें अपनी आदतें बदलनी होगी। फिलहाल मास्क , हाथ की सफाई और उचित दूरी कारगर उपाय हैं । सामने पड़ने वाला दो व्यक्ति अगर सही तरीके से सही मास्क पहना हो तो नब्बे प्रतिशत कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो जाता है । व्यक्ति से व्यक्ति की दूरी अगर चार पांच हाथ बनी रहे तो संक्रमण से सुरक्षा पक्की है । कोरोना पर वैज्ञानिक सोच से काबू पाया जा सकता है। इसलिए समाज में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की जरूरत है ।
आज परिधि के कोविड पहल और अच्छी आदतें अभियान में रामपूजन , आंगनबाड़ी सेविका अंजली कुमारी , रिजवान खान , मो. कैफ ,शम्भु सिंह , लखन रविदास ,प्रदीप एवं परिधि के मनोज कुमार शामिल हुए ।

Join us on:

Leave a Comment