रिपोर्ट – अमित कुमार!
जन सुराज पार्टी का दूसरा स्थापना दिवस, PK ने किया माल्यार्पण
जन सुराज पार्टी ने आज अपना दूसरा स्थापना दिवस मनाया, पटना के बिहटा स्थित बिहार नवनिर्माण आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने आश्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता और साथी मौजूद रहे। स्थापना दिवस पर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।




