UCC पर AIMIM चीफ ओवैसी को मनन मिश्रा का जवाब!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने UCC को लेकर ओवैसी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि UCC हिंदू कोड बिल की कॉपी नहीं, बल्कि सबके समान अधिकार का कानून है। साथ ही उन्होंने विपक्ष और मुख्य चुनाव आयुक्त के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी।


AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने UCC को हिंदू कोड बिल की कॉपी-पेस्ट बताया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि UCC हिंदू-मुस्लिम का कानून नहीं है। यह देश के हर नागरिक को समान अधिकार देने की व्यवस्था है और इसका मकसद महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और उत्पीड़न को रोकना है। विवाह, तलाक और संपत्ति के अधिकार में सबके लिए एक समान कानून होना चाहिए।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग पर मनन मिश्रा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास को पूरी दुनिया देख रही है, लेकिन विपक्ष के पास कोई रचनात्मक काम नहीं है और वह सिर्फ संसद की कार्यवाही बाधित करने के बहाने ढूंढ रहा है।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन द्वारा पीएम मोदी के समर्थन पर उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बेहतर समझ और मित्रता है और पुतिन पीएम मोदी की अहमियत समझते हैं।

वहीं पायलट स्मिथ की तारीफ करते हुए मनन मिश्रा ने कहा कि उन्होंने अपने काम से भारत का मान बढ़ाया है और उनकी प्रशंसा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है।

यूपी में भाजपा को रोकने के लिए ओवैसी के गठबंधन वाले बयान पर उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को नुकसान नहीं, बल्कि फायदा ही होगा।

Join us on:

और पढ़ें