विदेश दौरे से लौटे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, दी विस्तृत जानकारी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार विदेश दौरे से लौट आए हैं। दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित 79वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और मालदीव का भी दौरा किया। पटना लौटने पर उन्होंने SIR से लेकर UCC तक कई मुद्दों पर बयान दिया।


विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि केप टाउन सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, मानवाधिकार और संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही नमामि गंगे और पर्यावरण संरक्षण की पहलों का जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न देशों के जनप्रतिनिधियों और प्रवासी बिहारियों से मुलाकात कर बिहार में हो रहे विकास कार्यों को साझा किया और उन्हें बिहार के विकास में योगदान देने की अपील की।

SIR और चुनाव आयोग पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक संस्था है। SIR एक अच्छी पहल है। बिहार चुनाव संपन्न हुआ है और वह चुनाव आयोग के काम से संतुष्ट हैं। चुनावी प्रक्रिया पर बेवजह सवाल उठाना ठीक नहीं है।

UCC पर प्रेम कुमार ने कहा कि देश में एक ही कानून होना चाहिए, वे इसका समर्थन करते हैं। वहीं गया की घटना पर उन्होंने बिहार पुलिस का बचाव करते हुए कहा कि पुलिस सक्रिय है और कार्रवाई कर रही है।

पायलट स्मिथ की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बहादुरी को इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने 180 यात्रियों की जान बचाई है।

बाइट : प्रेम कुमार, अध्यक्ष, बिहार विधानसभा

Join us on:

और पढ़ें