जीतवाहन पूजनोत्सव को लेकर निकली  501 कन्याओं के साथ भव्य कलश शोभायात्रा!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिला के जयनगर प्रखंड क्षेत्र स्थित छरापटी गांव में जीतवाहन पूजनोत्सव को लेकर शुक्रवार को 501 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के विधानसभा प्रत्याशी बृजकिशोर यादव, पूर्व प्रमुख सूर्य नाथ यादव, राजद नेता प्रदीप प्रभाकर, पूर्व मुखिया भोला यादव, पूर्व मुखिया देवनारायण योजना, वर्तमान मुखिया लाल बिहारी मंडल, पूर्व मुखिया नागेश्वर ठाकुर एवं अजय सिंह सहित पूजा समिति के सदस्य के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कलश शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा समिति एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने बताया कि जीतवाहन पूजनोत्सव को लेकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Join us on:

और पढ़ें