समस्तीपुर- तीन अपराधकर्मी को एक लोडेड पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार!

SHARE:

समस्तीपुर से अरविंद कुमार!

समस्तीपुर अपराधियो के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 30.09.2026 को कल्याणपुर थाना के पु०अ०नि० ममता कुमारी के द्वारा संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जनता चौक के निकट राजा कुमार पिता मनोज साह के नर्सरी के बगल में स्थित काश के झोपडी में तीन अपराधकर्मी-01. ऋतिक सोनी उर्फ गोलू 02. अनमोल रतन तथा 03. विक्रम कुमार तीनो साकिन लदौरा को एक साथ ताश पत्ती खेलने के दौरान 01 देशी पिस्टल जिसमें 7.65 एम.एम का 02 लोडेड जिन्दा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पताः-

01-ऋतिक सोनी उर्फ गोलू पिता संजय साह
02-अनमोल रतन पिता रामकरण सिंह
03-विक्रम कुमार पिता सुनील कुमार सिंह सभी साकिन लदौरा, थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर।

बरामद समानो की विवरणीः-

(01). 01 देशी पिस्टल (02). 7.65 एम.एम का 02 जिन्दा कारतूस (03) ताश का पत्ती।

Join us on:

और पढ़ें