:- रवि शंकर अमित!
जीविका के स्वर्णिम 20 वर्ष पूर्ण होने पर आज पटना स्थित जद(यू) कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित ‘नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
जीविका की इस सफल यात्रा का साक्षी बनना मेरे लिए भी गर्व का विषय है। मेरे आदरणीय पिताजी, बिहार के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और माननीय राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार जी ने जीविका का जो पौधा रोपा था, आज वह एक वटवृक्ष बन चुका है।
इस सामाजिक बदलाव की जीवंत तस्वीर को उकेरने के लिए बिहार की समस्त जनता आदरणीय नीतीश कुमार जी के प्रति कृतज्ञ रहेगी।
मैं इस सफल यात्रा की सभी जीविका दीदियों को बधाई देता हूँ और उनकी निरंतर प्रगति की कामना करता हूँ।
बापू की जयंती पर उनके विचारों और आदर्शों को हमारी सरकार ने व्यावहारिक रूप में साकार किया है और सामाजिक न्याय के प्रति इसी प्रकार अपनी प्रतिबद्धता निभाते रहेंगे।
इस अवसर पर जद(यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन सर्राफ, पार्टी के पदाधिकारीगण सहित काफी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं।
#JDU #Bihar #NishantKumar #Health #MLC



