रिपोर्ट – धीरज कुमार!
बड़ी खबर बक्सर से है जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर राज्य सरकार ने एक बारगी उपाय के तहत काराओ में समसीमित दोष सिद्ध बंदीयो को परिहार का लाभ देकर कर मुक्त किए जाने का निर्णय लिया है।
आपको बता दे कि राज्य सरकार ने पूरे बिहार से आज गांधी जयंती के अवसर पर 44 कैदियों की रिहाई की स्वीकृति दी है।जिसमें बक्सर के केंद्रीय कारा से चार कैदी एवं बक्सर ओपन जेल से तीन कैदी के रिहाई हुई है।
यह सभी सातों कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे।कैदियों के बाहर निकलने पर उनके चेहरे पर खुशियां देखने को मिली। कुछ बंदी हाथ में गीता का पुस्तक लेकर जेल से बाहर निकले।
कैदियों ने बताया कि कोई 17 साल से तो कोई 20 साल से जेल में बंद है। कैदियों ने बोला की बहुत खुशी की बात है कि सम्राट चौधरी की सरकार ने हमें आज रिहा किया है। लंबे वर्षों से जेल में बंद रहने के कारण कैदी अपने घर के बच्चों को भी पहचान नहीं रहे थे।वही कैदियों को घर ले जाने के लिए आए परिवार के सदस्यों की आंखों में आंसू देखने को मिला।



