पूर्व विधायक की शव यात्रा में उमड़ा जन सैलाब लोगों ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन किया अर्पित!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार!

जहानाबाद के दिवंगत पूर्व विधायक प्रो. सच्चिदानंद यादव की शवयात्रा शुक्रवार को उनके गांव से निकाली गई। पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नम आंखों से लोगों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव से निकली शवयात्रा जिला मुख्यालय की मुख्य सड़क से होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंची। यहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद शवयात्रा जिला परिषद कार्यालय पहुंची, जहां भी लोगों ने दिवंगत पूर्व विधायक के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों की भीड़ लगी रही। रास्ते में लोग काफी देर तक खड़े रहकर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करते रहे। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर अपनी संवेदना व्यक्त की।शवयात्रा में जहानाबाद के विधायक राहुल कुमार, मखदुमपुर के पूर्व विधायक सतीश दास, राजद प्रवक्ता शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव समेत महागठबंधन के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। जिला मुख्यालय में अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर पटना के लिए रवाना किया गया। पटना में विधानसभा परिसर तथा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Join us on: