पटना से अमित कुमार के साथ रवि शंकर की रिपोर्ट!
पटना – हाल ही में बिहार सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) का गठन किया गया था, जिनका काम मूल रूप से महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देना है! अब बिहार की ये पुलिस दीदियाँ भी अब सुरक्षित नहीं दिख रहीं!
ताज़ा मामला राजधानी से सामने आया है जहाँ पटना में महिला पुलिसकर्मी (पुलिस दीदी) से छेड़खानी, पेट्रोलिंग के दौरान मनचले ने किया हमला,और मारा थप्पड़, जिसका सीसीटीवी भी सामने आ गया है!
पटना में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात महिला पुलिसकर्मी ही मनचलों की हरकत का शिकार हो गईं। घटना राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र की है, जहां बुधवार शाम अभया ब्रिगेड की महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर छेड़खानी और बदसलूकी की घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि अभया ब्रिगेड की एक सब इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिस दीदी स्कूटी से इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थीं। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन पर कथित तौर पर कमेंट किया। महिला कांस्टेबलों ने आगे जाकर स्कूटी रोकी और एक युवक को रोकने की कोशिश की।
आरोप है कि इसी दौरान युवक ने महिला कांस्टेबल के साथ हाथापाई कर दी और थप्पड़ चला दिया, घटना के दौरान अन्य महिला कांस्टेबल भी मौके पर पहुंच गईं।
जिसके बाद सब इंस्पेक्टर ने रामकृष्ण नगर थाना में प्राथीमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद एक टीम गठित कर सीसीटीवी के आधार पर छापेमारी शुरु की गई जिसमें खुशरूपुर निवासी एक बदमाश प्रदीप कुमार जो सुभाष नगर में बतौर किरायेदार रहता है उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकी अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है, मामले पर एसडीपीओ सदर मनोज कुमार ने कहा है की पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है, जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे!



