संजू प्रधान की हत्या में गहरी राजनीतिक साजिश के साथ तुष्टीकरण नीति की पराकाष्ठा!

SHARE:

ललित कुमार पाल की रिपोर्ट

चरमराती विधि व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

शिकारीपाड़ा(दुमका)

आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी शिकारीपाड़ा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष शुभाशीष चटर्जी के नेतृत्व में चरमराती विधि व्यवस्था को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी शिकारीपाड़ा को एक ज्ञापन सौंपा गया|ज्ञापन में बताया गया कि झारखंड में विधि व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा चुकी है। स्थिति जंगल राज से भी बदतर हो गई है। बढ़ते उग्रवाद और अपराधियों के मनोबल से राज्य की जनता त्राहि त्राहि कर रही| पुलिस की उपस्थिति में गैर कानूनी कार्यों का खुला विरोध करने के कारण जिस तरह सुनियोजित तरीके से समुदाय विशेष के लोगों ने दलित युवक संजू प्रधान की जलाकर हत्या की है यह राज्य को शर्मशार करने वाला है। पिछले दो वर्षों के शासन में इस राज्य में सर्वाधिक पीड़ित अगर कोई हुआ है तो वह है यहाँ का दलित और आदिवासी समाज।संजू प्रधान की हत्या में गहरी राजनीतिक साजिश के साथ तुष्टीकरण नीति की पराकाष्ठा है।
हम भारतीय जनता पार्टी शिकारीपाड़ा मांग करते संजू प्रधान की हत्या की सीबीआई जांच कराने,स्व प्रधान की विधवा को 10 लाख रुपये मुआबजा और सरकारी नौकरी देने के साथ उनके परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित किया जाए। आवेदन सुपुद करने में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, विकाश कुमार भगत, पंकज कुमार दास, जितेन दास, राहुल कुमार साहा, सूरज कुमार पाल,संयूब अंसारी मंकीर अंसारी, तस्लीम अंसारी रहमान अंसारी इत्यादि कार्यकर्ता थे|

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें