सुपौल- कक्षा 3 की बच्ची से कथित छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष चौहान!

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनापट्टी पंचायत के सखुआ गांव स्थित मध्य विद्यालय सखुआ से एक गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय में पदस्थापित एक शिक्षक पर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा और आक्रोश का माहौल है, घटना 29 सितंबर 2026 की बताई जा रही है। आरोप है कि विद्यालय में पढ़ाई के दौरान शिक्षक ने छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत की और दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन गुरुवार को विद्यालय पहुंचे और मामले को लेकर हंगामा किया। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा घटना की सूचना पिपरा थाना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर कांड दर्ज किया गया है। आरोपी शिक्षक को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। छात्रा के बयान, परिजनों के आरोप और घटनास्थल से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले की सच्चाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी वहीं, मामले को लेकर कुछ ग्रामीणों ने लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। मध्य विद्यालय सखुआ की प्रभारी प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि विद्यालय में इस तरह की कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं हुई है।अब पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। कई ग्रामीणों और शिक्षकों का मानना है की मामला गलत है और शिक्षक को फंसाया जा रहा है, लेकिन बड़ा सवाल है की इतनी छोटी बच्ची ने शिक्षक पर ऐसा आरोप लगाया ही क्यूँ? ये सब जाँच के बाद खुलकर सामने आ जायेगा! ईधर पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज़ दिया है!

Join us on: