:- रागिनी शर्मा की रिपोर्ट
बाढ़ अनुमंडल में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस विभाग को अब तीसरे नेत्र की आवश्यकता पड़ गई है हालांकि इस तीसरे नेत्र के पूरे बजट को जुटाने का काम किया है बाढ़ नगर परिषद ने , शहर के महत्वपूर्ण 40 स्थानों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो कि पहले पेज का है दूसरे फेज में टोटल 64 कैमरे से शहर की निगरानी होगी। बाढ़ नगर परिषद के 27 वार्ड के विभिन्न चौक चौराहों और मुहाने पर इस कैमरे से शहर की निगरानी होना शुरू हो गया है। ये कैमरे इतने पावरफुल हैं कि तेज गति से जाने वाले वाहनों के नंबर भी सर्च कर लेते हैं। बाढ़ थाना के इंस्पेक्टर कार्यालय में एक बहुत बड़ा एलईडी लगाकर सभी कैमरे को वॉच किया जा रहा है।
इसके लिए बतौर एक पदाधिकारी लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं। इस कैमरे में 45 दिनों का फीडबैक रखने की क्षमता है ।
वाइट– संजीत कुमार थानाध्यक्ष बाढ़




