थानाध्यक्ष पर दबंगई का आरोप,चाय के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा, उंगली तोड़ी!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!


खबर बगहा से है जहाँ गोवर्धना थाना क्षेत्र के सैनिक रोड बखरी पचरूखिया में थानाध्यक्ष की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल पर चाय-नास्ता के पैसे मांगने पर थानाध्यक्ष ने दुकानदार के साथ मारपीट की, जिसमें उसकी एक उंगली टूट गई।
पीड़ित अमरदीप कुमार पिता रामजी साह, सैनिक बखरी पंचायत ने बताया कि 25 सितंबर शुक्रवार शाम 4 से 5 बजे के बीच थानाध्यक्ष जय कुमार गुप्ता अपने ड्राइवर, एक सिपाही और एसएसबी जवानों के साथ उसकी चाय-नास्ता दुकान पर आए। सभी ने चाय-नास्ता किया। एसएसबी जवानों ने इसका भुगतान कर दिया।

आरोप है कि इसी बात को लेकर थानाध्यक्ष गुस्से में लौटे और मां-बहन की गाली देते हुए दुकानदार को डंडे, मुक्का-लात से बेरहमी से पीटने लगे। पिटाई में हाथ की कलाई में चोट आई और ऊँगली टूट गई। साथ ही दुकान बंद कराकर जेल में सड़ाने की धमकी दी। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर जान बचाई।

पीड़ित ने वरीय अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

बाइट ___SDPO रामनगर सतेंद्र राम

Join us on: