मधुबनी-पुलिस की बड़ी कार्वाई मे 102 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 102 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य तस्करों की धर पकड़ के लिए छापेमारी जारी है। मामला 29 सितंबर 2026 की रात की बताई जा रही है। मधवापुर थाना की गश्ती टीम को गुप्त सूचना मिली कि ब्रह्मपुरी गांव से एक कार से गांजा ले जाने की तैयारी किया जा रहा है। प्राप्त सूचना की पुष्टि एवं आवस्यक कार्वाई को लेकर पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास वाहन जांच शुरू की गई, इसी दौरान एक ंकार तेजी से आते हुए दिखाई दिया। कार चालक ने पुलिस को देखकर वाहन घुमाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
पकड़े गए चालक ने पूछताछ मे अपना नाम बिनोद कुमार यादव बताया, जो बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मेहतरपट्टी का रहने वाला है। संदेह के आधार पर कार की तलाशी ली गई तो डिक्की और सीट के नीचे छुपाकर रखे 08 पैकेट में 102 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस के बाद चालक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने कार, मोबाइल एवं मोबाइल को जब्त कर चालक को हिरासत मे लेकर थाना लेकर आया। का मूल्य 51 लाख रुपये बताया जा रहा है।। गिरफ्तार चालक बिनोद कुमार यादव ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि गांजा उन्हें कमलेश कुमार यादव ने दिया था, जो धनुषा (नेपाल) का रहने वाला है। उसे गाजा को साहरघाट थाना क्षेत्र के अनिल कुमार साह और सुनील साह के पास पहुंचाना था। पुलिस ने मामले को लेकर मधवापुर थाना कांड संख्या 183/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए। अन्य संलिप्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया है कि यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थ तस्करी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Join us on: