खगड़िया -प्राथमिक विद्यालय की सीढ़ी गिरने की घटना की जाँच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित!

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया


खगड़िया, 30 सितंबर 2026। जिलाधिकारी खगड़िया के निर्देशानुसार मानसी प्रखंड अंतर्गत अमनी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला, अमनी में सीढ़ी गिरने से मानव क्षति होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना की विस्तृत जाँच के लिए तीन सदस्यीय जाँच दल का गठन किया गया है।
जाँच दल में श्री धनंजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया, श्री अमरेन्द्र कुमार गोण्ड, जिला शिक्षा पदाधिकारी, खगड़िया तथा श्री मुक्ति नारायण, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल, खगड़िया को शामिल किया गया है।
जाँच दल को घटना स्थल का तत्काल स्थलीय निरीक्षण करते हुए घटना की वस्तुस्थिति का स्पष्ट, निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक आकलन करने का निर्देश दिया गया है। जाँच के दौरान विद्यालय भवन एवं सीढ़ी की संरचनात्मक स्थिति, निर्माण/मरम्मति से संबंधित अभिलेख, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों की भूमिका तथा घटना के संभावित कारणों की विस्तृत पड़ताल की जाएगी।
जाँच दल को जाँच के निष्कर्ष, मंतव्य एवं आवश्यक अनुशंसा सहित शीघ्र विस्तृत जाँच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

Join us on: