:- ऋषिकेश की रिपोर्ट
अगारपर गांव में मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन।
करायपरसुराय थाना क्षेत्र के अगारपर गांव में छापामारी अभियान चलाकर मिनीगन फैक्ट्री उद्भेदन किया। इस दौरान देसी कट्टा एवं राइफल बनाने का ढेर सारे उपकरण बरामद किया गया है हालांकि संचालक भागने में सफल रहा।बताया जाता है कि करायपरसुराय थाना क्षेत्र के अगारपर निवासी सीताराम पासवान के पुत्र भोनू पासवान के घर मे कट्टा एवं राइफल बनाने का काम चल रहा था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि भोलू पासवान मिनीगन फैक्ट्री के अंदर देसी कट्टा का निर्माण करता है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार,एसआई धर्मेंद्र कुमार एसआई धर्मेंद्र गुप्त सूचना पर दल बल के साथ भोलू पासवान के घर को तलाशी लिया गया। इस दौरान आधे दर्जन अर्ध निर्मित देसी कट्टा एवं राइफल बनाने वाले ढेर सारे उपकरण बरामद किया गया ।




