BMSICL ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये 30 करोड़ का चेक सौंपा, सीएम ने जताया आभार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बी०एम०एस०आई०सी०एल०) ने 30 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

पटना, 30 सितम्बर 2026 बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बी०एम०एस०आई०सी०एल०) ने 30 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बी०एम०एस०आई०सी०एल०) का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (बी०एम०एस०आई०सी०एल०) के प्रबंध निदेशक श्री सुब्रत कुमार सेन उपस्थित थे।

Join us on: