RTPCR जाँच में बेतहाशा वृद्धि , डरे सहमे लोग पहुँच रहे हैं जाँच केंद्र!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा में प्रतिदिन सदर अस्पताल एवं पीएचसी मिलाकर आरटीपीसीआर जांच के लिए आ रहे एक हजार सैंपल्स


नवादा : नवादा में सुचारू रूप से कोरोना जांच आरटीपीसीआर जांच मशीन चालू है । पूरे नवादा में इन दिनों प्रतिदिन के हिसाब से 1हजार सैंपल्स आरटीपीसीआर जांच लिए नवादा सदर अस्पताल आ रहे है। नवादा लैब टेक्नीशियन दर्पण कुमार ने बताया कि नवादा में प्रतिदिन आरटीपीसीआर 1 हजार सैम्पल जांच किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि पहले तो एक भी पॉजिटिव नहीं आ रहे थे लेकिन अब इधर कुछ दिनों से चार- पांच की संख्या में प्रतिदिन मिल रहे है । उन्होंने बताया यह जांच नवादा सदर अस्पताल समेत सभी पीएचसी से आते हैं । अब जांच सैम्पल बाहर भेजने नहीं पड़ते हैं । यह सुविधा नवादा सदर अस्पताल में बेहतर तरीके से संचालित है । दो दिन में हीं सैंपल्स का रिपोर्ट मिल जाता है ।

Join us on:

Leave a Comment