:- अमित सिंह की रिपोर्ट!
मोकामा पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. गिरफ्तार तस्कर से हुई पूछ- ताछ के आधार पर राजस्थान के बाड़मेर रेलवे स्टेशन के समीप कवास स्टेशन पर जब गुवाहाटी बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन रुकी तो उसके बाथरूम से भारी मात्रा में गांजा भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार तस्करों में एक युवक बक्सर और दो युवक यूपी के गाजीपुर का रहने वाला है. मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि मध्य रात्रि मोकामा बाजार से संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस की गश्ती पार्टी ने तीनों तस्करों को हिरासत में लिया और थाना में कड़ाई से हुई पूछताछ में तस्करों ने राज उगल दिया. तत्पश्चात बाड़मेर आरपीएफ पुलिस से संपर्क कर गुवाहटी- बाड़मेर ट्रेन से गांजा की बरामदगी की गयी. अब गिरफ्तार तस्करों को नारकोटिक विभाग को सौंप दिया गया है ।
इस तस्कर गिरोह का उद्भेदन करने वाली टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की अनुशंसा की जा रही है।
बाइट- राजनंदन, थाना प्रभारी, मोकामा.




