गंगा उद्वह परियोजना में आई अड़चन को SDM ने कराया समाप्त!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा उद्वह परियोजना में जमीन के मुआवजे को लेकर मरांची के किसानों द्वारा अवरोध पैदा कर दिया गया था जिससे काम बाधित हो गया था। किसान मुआवजे की मांग पर अड़े थे।
इस समस्या के समाधान के लिये बाढ़ के SDM सुमित कुमार , ASP अरविंद प्रताप सिंह और मोकामा अंचलाधिकारी के साथ मेघा इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिकारियों ने किसानों के साथ एक अहम बैठक की जिसमें सारे मुद्दे सुलझा लिये गये।
SDM ने कहा कि सभी किसानों के बकाए पैसे का शीघ्र भुगतान करने का विभागीय आदेश दिया गया है।
अगर फिर भी किन्ही किसान को कोई आपत्ति हो तो वे मेरे कार्यालय में आवेदन दें, मैं खुद समस्या का समाधान करूँगा।
इस बैठक के दौरान पीड़ित किसानों की एक सूची बनाई गई, और जो छूट गये हैं वे मोकामा सीओ को अपना नाम दर्ज करा दें, ताकी समस्या का समाधान तुरन्त किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि गंगा उदवः परियोजना के तहत मोकामा के हाथीदह से गंगा जल को पाइप के जरिये नालन्दा और गया तक ले जाया जाना है।

Join us on:

Leave a Comment