:- रवि शंकर अमित!
पटना 25 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने प्रसिद्ध विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व० पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर राजेन्द्र नगर, रोड न0-3, पटना में आयोजित राजकीय समारोह में स्व० पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव, पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद डॉ० राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विधायक श्री संजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व० पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।



