पंजाब नेशनल बैंक ने 1 करोड़ का चेक राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पंजाब नेशनल बैंक ने 01 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

पटना, 25 सितम्बर 2026 बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने 01 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये पंजाब नेशनल बैंक का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के एम०डी० एवं सी०ई०ओ० श्री अशोक चन्द्र, पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हेड (बिहार) श्री लक्ष्मीकांत मिश्रा, पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल हेड (पटना) श्री युवराज सिंह राठौड़ एवं जोनल हेड से जुड़े अधिकारी श्री रमेश कुमार उपस्थित थे।

Join us on:

और पढ़ें