:- रवि शंकर अमित!
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया शुभारंभ, अशोकधाम में की पूजा-अर्चना
लखीसराय, 25 सितंबर। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने बेगूसराय के पवित्र सिमरिया धाम से लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर तक निकलने वाली अमृत लक्खी महोत्सव यात्रा का शुभारंभ किया।
यात्रा के शुभारंभ से पूर्व श्री सिन्हा ने मां गंगा में स्नान कर पूज्य श्री चिदात्मन महाराज जी के आश्रम में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सिमरिया धाम से प्रारंभ हुई यह यात्रा आस्था, भक्ति, संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत संगम है।
सिमरिया धाम से अशोकधाम पहुंचने के बाद कृषि मंत्री ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, “सिमरिया की गंगा से अशोकधाम के शिवालय तक आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की यह पावन यात्रा मन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देती है।”
इसके बाद प्रधान कार्यालय, लखीसराय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित रहा।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष देवानंद साहू, जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह, जिला महामंत्री सनोज साहू, प्रमोद कुशवाहा, अमरजीत प्रजापति, नवीन सिंह, चंदन कुमार, अभिषेक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सादर आभार 🌹
अजय कुशवाहा
मीडिया प्रभारी
भाजपा, लखीसराय ।




