पटना-थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा -मीसा भारती बोलीं- FIR नहीं ली जा रही, पुलिस बोली- आवेदन ले ली गई!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


पटना, सचिवालय थाना।

सचिवालय थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा – मिशा भारती बोलीं- FIR नहीं ली जा रही, पुलिस बोली- आवेदन मिल गया, पहले से ही केस दर्ज है।


पाटलिपुत्र सांसद मिशा भारती मुख्यमंत्री के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कराने सचिवालय थाना पहुंची तो थाने में जमकर हंगामा हुआ।

मिशा भारती का बयान –
मिशा भारती ने आरोप लगाया कि वो मुख्यमंत्री के खिलाफ POCSO से जुड़ा मामला दर्ज कराने आई हैं, लेकिन पिछले डेढ़ घंटे से उन्हें थाने में बैठाकर परेशान किया जा रहा है और उनका आवेदन नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि जब तक FIR नहीं लिया जाएगा वो थाने में ही बैठी रहेंगी।

बाद में आवेदन नहीं लेने पर मिशा भारती ने अपना आवेदन फाड़ दिया और थाने से निकल गईं। उन्होंने कहा कि अब वो कोर्ट में केस करेंगी। साथ ही आरोप लगाया कि सीएम ने बेचारे लिपिक को बलि का बकरा बनाया है।

पुलिस का पक्ष –
इस पूरे मामले पर सचिवालय डीएसपी अनु कुमारी ने मीडिया को बयान दिया। उन्होंने कहा –

“मेम के द्वारा जो आवेदन दिया गया था वो प्राप्त कर लिया गया है। जो घटना हुई थी उस पर पुलिस के बयान पर पहले ही एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अनुसंधान जारी है। पटना पुलिस द्वारा प्रेस रिलीज भी जारी की गई है। जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, सभी तथ्यों को समावेश करते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।”

Join us on:

और पढ़ें