रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना के जगतसिंहपुर बांध बाईपास रोड पर एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार बदमाशो से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि यह घटना 15 सितम्बर की दोपहर की ही थी।जब वह लड़की अपने एक दोस्त लड़के के साथ बाइक से कहीं जा रही थी और एक जगह रुक कर लड़की अपने उस दोस्त से फोटो शूट करवा रही थी।इसी दौरान वहां मौजूद कुछ मनचले लड़को की नजर उनदोनो पर पड़ी और पूछताछ के बहाने दोनो के साथ मारपीट शुरू कर दी गई।कुछ बदमाशो ने इस लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।लड़की भागने की कोशिश करती रही और हैवान उसके साथ गाली गलौज और बैड टच करते रहे।इसी में से एक लड़के ने इस घटना की वीडियो भी अपने मोबाइल में बना ली। करीब 8 दिन बाद बुधवार की शाम उसने इस वीडियो को अपने दोस्तों को शेयर कर दिया जहां से सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया।बुधवार की रात यह वीडियो मीडिया के माध्यम से समस्तीपुर एसपी तक पहुंची और उन्होंने इसपर संज्ञान लेते हुए छापेमारी कर 4 को गिरफ्तार कर लिया है।गुरुवार की सुबह पीड़िता की भी पहचान कर ली गई है।समस्तीपुर एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी है।



