जिस्मफरोशी और मानव तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश,सरगना मंजूर खलीफा बेगूसराय से गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – शाहिद रजा!

सीतामढ़ी, पुलिस को जिस्मफरोशी और मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पटना पुलिस मुख्यालय की एटीएस और सीतामढ़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिस्मफरोशी के कथित बड़े नेटवर्क के सरगना मंजूर खलीफा को बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया है। मंजूर खलीफा सीतामढ़ी के रेड लाइट इलाके बोहा टोला के वार्ड नंबर-9 का रहने वाला बताया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक, मंजूर खलीफा पर नाबालिग लड़कियों से जबरन जिस्मफरोशी कराने, लड़कियों की खरीद-बिक्री, मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर आरोप हैं। सीतामढ़ी के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ पहले से कुल 10 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
मंजूर खलीफा उस वक्त पुलिस के रडार पर आया, जब सीतामढ़ी पुलिस ने रेड लाइट इलाके में छापेमारी की और नेपाल की नावालिग युवती को देह व्यापर के धंधे से मुक्त कराया था। आरोप है कि मंजूर ने अपने प्रभाव और पैसे के बल पर सीतामढ़ी के बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों समेत अन्य लोगों को प्रभावित किया और रेस्क्यू की गई नाबालिग को मंजूर खलीफा की पत्नी बताया फिर उसे वापस अपने कब्जे में ले लिया,जबकि रेस्क्यू कराई गई लड़की को उसके परिजनों के हवाले नहीं किया गया ।मामला सामने आने के बाद सीतामढ़ी डीएम ने जांच टीम गठित की । जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीएम ने बाल कल्याण समिति की कमेटी को भंग करने की अनुशंसा समाज कल्याण विभाग से की गई थी। इसके बाद से ही पुलिस मंजूर खलीफा की तलाश में जुटी थी। आखिरकार एटीएस और सीतामढ़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे बेगूसराय से दबोच लिया गया।

Join us on: