छात्रा से छेड़खानी कांड में 15 से 20 दिनों में स्पीडी ट्रायल कराकर दिलाई जाएगी सजा!

SHARE:

रिपोर्ट – पुरुषोत्तम कुमार!

-इंटरनेट मीडिया की 225 अकाउंट/साइटें चिह्नित, पर्यटन स्थलों पर तेज होगी पुलिस गश्ती!

छात्रा से छेड़खानी कांड मामले में जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह एलर्ट मोड में आ चुकी है। जांच और कार्रवाई में अब थोड़ी भी विलंब या चूक की गुंजाइश नहीं है। स्पीडी ट्रायल के माध्यम से मामले में जल्द सजा सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर 15 से 20 दिनों में कार्रवाई पूरी कराने की तैयारी है। इसके लिए IAS डीडीसी और IPS एसडीपीओ को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। उक्त जानकारी गुरुवार की शाम 4:00 बजे डीएम नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता के दौरान दी है।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्रवाई तेजी से पूरी कराने का निर्देश दिया है। जांच से लेकर आरोप पत्र और न्यायालय में स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर है।

घटना से जुड़े इंटरनेट मीडिया के मामले में पुलिस ने करीब 225 साइटों को चिह्नित किया है। इन पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित सामग्री की निगरानी कर रही है। आपत्तिजनक अथवा कानून का उल्लंघन करने वाली सामग्री सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद संबंधित क्षेत्र के साथ जिले के पर्यटन और दर्शनीय स्थलों पर भी पुलिस की गश्ती तेज करने का निर्णय लिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। डीएम ने मीडिया से भी अपील की है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ऐसी सामग्री के प्रसारण-प्रकाशन से बचें, जिससे स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

Join us on: