रिपोर्ट -पुरुषोत्तम कुमार!
जमुई छात्रा छेड़खानी कांड कोर्ट में पेशी के दौरान हंगामा
जमुई जिले के बहुचर्चित नाबालिग छात्रा छेड़खानी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है।
जमुई छेड़खानी कांड के मुख्य आरोपी हरेराम यादव को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
दूसरा आरोपी नंदन यादव अस्पताल में भर्ती है!
वहीं प्रतापपुर बहियार में हुए एनकाउंटर में पैर में गोली लगने से घायल दूसरा मुख्य आरोपी नंदनयादव अभी भी सदर अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।
पिता भी गया जेल
इसी बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नंदन यादव के पिता गेनोरी यादव को भी पूर्व के एक हत्या मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोर्ट परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा
पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक आक्रोशित अधिवक्ता ने मुख्य अभियुक्त हरेराम यादव को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। बाद में अधिवक्ता ने कहा कि छात्रा के साथ हुई घटना को लेकर उसके मन में आक्रोश था, इसलिए उसने थप्पड़ मारा।



