बेगूसराय- 5 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या 5 टुकड़ों में काटकर, 5 जगह फेंका शव!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!


तेघड़ा थाना क्षेत्र के धनकोल पंचायत स्थित ब्लान नदी के बांध किनारे 5 वर्षीय एक मासूम बालक का सड़ा गला, क्षत वीक्षत सर कटी लाश बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. वहीं घटना की जानकारी तेघड़ा थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जाँच में जुट गई. वहीं बच्चे का शव मिलने के बाद मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया और चीख व पुकार शुरू हो गया. वहीँ घटना के विरोध में लोगों ने बरौनी भगवानपुर रोड धनकोल को जाम कर दिया और घटना को अंजाम देने वाले लोगों की गिरफ़्तारी की मांग करने लगे. इसी बीच तेघड़ा एस डी पी ओ कृष्ण कुमार तेघड़ा और फूलवड़िया थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुँच गए और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली. पुलिस द्वारा एफ एस एल टीम और डॉग स्कवाईड टीम को बुलाये जाने की प्रक्रिया की गई. घटना के संबंध में मृतक बच्चे की माँ शबाना खातून और बच्चे के चाचा मो शाहिद ने बताया कि बच्चे की जो लाश मिली है वह धनकोल पंचायत के वार्ड 5 निवासी मो शकील का करीब 5 वर्षीय मो शुफ़ियान का है. उन्होने बताया कि मो शुफ़ियान बीते 17 सितम्बर 2026 विश्वकर्मा पूजा के दिन दोपहर करीब ढाई बजे खाना खाकर घर से निकला था. काफी देर के बाद जब शुफ़ियान घर नहीं लौटा तो परिवार के द्वारा बच्चे की खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला. माईकिंग भी करवाया गया. गांव मोहल्ले, रिश्तेदार के यहाँ भी बच्चे की खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. आखिर में तेघड़ा थाना में बच्चे के गुमशुदा होने की शिकायत की गई. इस बीच बच्चे की खोजबीन जारी रहा. पीड़ित परिवार ने बताया कि मृतक अपने परिवार के साथ दिल्ली ममें रहता था. बीते 3 महीने पूर्व वे परिवार संग दिल्ली से अपने गांव धनकोल आया था. क्योंकि मृतक के पिता मो शकील बीमार चल रहे थे उन्ही का इलाज करवाने के लिए लोग दिल्ली से गांव आये थे और मो शकील का इलाज चल रहा है. . पुलिस द्वारा जाँच पड़ताल किया जा रहा था. अब बच्चे की मौत कैसे हुई है. बच्चे की किसने और क्यों हत्या की है और कब की है इस बात का खुलासा तो पुलिस जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एवं एफ एस एल टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। बाइट-शबाना खातुन – मां

Join us on: