बेगूसराय- मोबाइल देखकर परीक्षा देते दिखे बच्चे, शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मोख्तियारपुर में अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान परीक्षा व्यवस्था की गंभीर खामी सामने आई है। परीक्षा कक्ष की सामने आई तस्वीर में कुछ छात्राएं मोबाइल फोन देखते हुए परीक्षा देती नजर आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि तस्वीर में परीक्षा कक्ष में निगरानी के लिए कोई शिक्षक मौजूद नहीं दिख रहा है।
परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल की तस्वीर सामने आने के बाद विद्यालय की निगरानी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह भी है कि परीक्षा कक्ष में यदि परीक्षार्थियों की निगरानी के लिए शिक्षक मौजूद नहीं थे, तो परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन कैसे सुनिश्चित किया जा रहा था?
मामले में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लूसी कुमारी ने शिक्षकों की कमी का हवाला दिया है। हालांकि, शिक्षकों की कमी के बावजूद परीक्षा के दौरान निगरानी की वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई, यह सवाल अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
अर्धवार्षिक परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल की तस्वीर सामने आना विद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
बाइट – लूसी कुमारी प्रधानाध्यापक

Join us on: