रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना मनेर कर्मा-धर्मा पूजा के समापन के बाद गंगा नदी में नहाने गईं सात महिलाएं, किशोरियां और युवतियां डूब गईं। स्थानीय लोगों की मदद से चार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन अब भी लापता हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, हल्दी छपरा सात आना गांव की महिलाएं और युवतियां कर्मा पूजा के समापन के बाद कास के झुर-मुर को गंगा में प्रवाहित करने के लिए हल्दी छपरा गंगा घाट पहुंची थीं। इसी दौरान नदी में स्नान करने के दौरान सात लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं संजू देवी, अंजली कुमारी और प्रीति कुमारी गंगा में डूबने के बाद लापता हैं।
पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद लापता तीनों की तलाश शुरू कर दी गई है। गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से गंगा नदी में खोजबीन की जा रही है। घटना के बाद हल्दी छपरा और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है।




