मुंगेर- सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम!

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

-मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में मंगलवार को सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। वह कर्माधर्मा व्रत को लेकर बाजार से पूजा और सजावट का सामान लेकर घर आई थी। मृतका की मां कंचन देवी ने बताया कि सामान रखने के बाद चंदा फ्रिज के पास से कचिया निकालने गई थी। इसी दौरान वहां छिपे विषैले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। बच्ची ने डर के कारण परिजनों को तत्काल इसकी जानकारी नहीं दी और हाथ में हैंडिप्लास्ट लगा लिया। बाद में तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेमलता कुमारी ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। सूचना पर असरगंज थाना के एसआई भोला सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।
परिजनों के अनुसार चंदा मासूमगंज हाई स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी और छह बहनों व एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता पातो बिंद की करीब पांच माह पूर्व कैंसर से मौत हो गई थी। मां कंचन देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। दादा शोभन बिंद ने बताया कि चंदा सावन मेले में लगाए गए छोटे दुकान में फ्रिज के पास से कचिया निकालते समय उसे सांप ने डस लिया।

बाइट-कंचन देवी मृतक की माँ
बाइट-सोभन बिन्द मृतक के दादा
बाइट-अभिषेक कुमार मृतक के चाचा

Join us on: