मुजफ्फरपुर- युवती के अपहरण और  कथित दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से एक युवती के अपहरण और उसके साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

मामले में पुलिस ने सोनू कुमार सिंह नाम के युवक को आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और मोतिहारी के छतौनी इलाके में किराए का कमरा लेकर रहता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का निजी आवास मोतिहारी जिले के केसरिया गांव में बताया जा रहा है। आरोप है कि आरोपी ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और इसके बाद उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस आरोपी के छतौनी स्थित किराए के कमरे और उसके पैतृक गांव केसरिया से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

पूरे मामले पर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि आरोपी मुजफ्फरपुर में टीवी की जांच करने के लिए आया था इसी दौरान भटकती हुई लड़की को देखकर उसे बताया कि वह उसके पापा के ससुराल का रहने वाला है और उसे झांसे में लेकर कुछ पैसे का लालच देकर अपने साथ छतौनी ले गया और वहां पर उसके साथ रेप किया ।

जांच के दौरान पुलिस पीड़िता के बयान, आरोपी और पीड़िता के बीच संपर्क, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों तथा अन्य परिस्थितिजन्य तथ्यों को खंगाल रही है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join us on: