रिपोर्ट – चंद्रशेखर कुमार!
बांका। जमुई की घटना के बाद बांका पुलिस छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर जिला के सभी थाना क्षेत्र के विभिन्न गर्ल्स स्कूलों में पुलिस दीदी ने पहुंचकर छात्राओं की सुरक्षा का जायजा लिया और उन्हें जागरूक किया। छात्राओं को स्कूल आने-जाने के दौरान छेड़छाड़ या असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल डायल 112 या स्थानीय थाना को सूचना देने की सलाह दी गई। साथ ही छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव, ओटीपी व निजी जानकारी साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया पर सतर्क रहने के प्रति भी जागरूक किया गया।



