रिपोर्ट – चंद्रशेखर!
बांका से बड़ी खबर है। एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर पंजवारा पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने ‘डाक पार्सल’ लिखी पिकअप बोलेरो से 2,574 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, वाहन से 298 कार्टन में 14,304 टेट्रा पैक बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना निवासी विमलेश कुमार और गया निवासी दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है।
एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि शराब की खेप कहां से लाई गई और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी है।
बाइट.. एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा



