:- रवि शंकर अमित!
पटना 21 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० भोला पासवान शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण स्मारक भवन परिसर, पटना में आयोजित राजकीय समारोह में स्व० भोला पासवान शास्त्री जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, विधायक श्री श्याम रजक, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री राजेश कुमार, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० भोला पासवान शास्त्री जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।



