मेरे पास ना बाहुबल है ना धनबल लेकिन कार्यकर्त्ता बल जरूर है – नीरज कुमार!

SHARE:


रिपोर्टर : मिथुन कुमार सिंह!

नालंदा- रहुई में जेडीयू एमएलसी एवं एनडीए पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार ने चुनावी बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान जेडीयू जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद, महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार और प्रखंड अध्यक्ष राकेश मुखिया समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के दौरान नीरज कुमार ने राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, बंटोगे तो कटोगे वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भटकिए नहीं तो खटकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लव-कुश की एकता का उदाहरण बिहार में देखने को मिलता है। वहीजमुई की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर सरकार की नजर है। घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का नतीजा जल्द देखने को मिलेगा। बिहार में इस तरह की लंपटई की इजाजत किसी को नहीं है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां की मिमिक्री करना राजनीति में शुचिता का संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मनभेद और मतभेद हो सकता है, लेकिन अपने पुरखों पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का सम्मान करने वालों को भी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है, इसका मतलब यह नहीं कि उनकी दिवंगत मां को लेकर टिप्पणी की जाए।वहीं आनंद सिंह प्रकरण और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी को लेकर नीरज कुमार ने कहा कि अभी तक एनडीए गठबंधन की ओर से उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म भी अनंत चतुर्दशी के दिन हुआ है, इसलिए चिंता मुक्त रहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी पूंजी कार्यकर्ता हैं। उनके पास न धनबल है और न बाहुबल, बल्कि कार्यकर्ता बल है और इसी के आधार पर वे चुनाव लड़ते हैं।

बाइट:नीरज कुमार एमएलसी जेडीयू

Join us on: